कोटद्वार । दीपावली त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही सरकारी अफसर भी नींद से जाग गए हैं। किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री में मिलावट न हो, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य विभाग टीम ने नगरनिगम कोटद्वार में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें टीम ने बाजार में बिक्री होने वाले मावा, तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों की चेकिंग की । छापे के दौरान अलग-अलग पांच दुकानों से पांच मिठाइयों के सैंपल लिए गए । वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मध्य नजर प्रशासन के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें टीम ने मिठाइयों के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और पांच मिठाई के नमूने एकत्रित किए जिसमें कलाकंद, मावा बर्फी, मूंग दाल बर्फी, मिल्क केक, बेसन के लड्डू शामिल है । बताया कि सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजा जाएगा तत्पश्चात लैब रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक करवाई की जाएगी । यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *