कोटद्वार । जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पीसीसी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्यमंत्री दर्जाधारी एडवोकेट जसबीर राणा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किये जाने के बाद प्रथम बार आगमन हुआ । गुरुवार को कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के साथ उपस्थित कांग्रेसियों ने राणा का माल्यार्पण के साथ बुके भेंट कर अभिनंदन किया साथ ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने गीता सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर कार्यालय में उनका भी स्वागत किया ।इस अवसर पर एलआईयू से सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र सिंह नेगी एवं एडवोकेट अनूप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए और कांग्रेस की विचारधारा को अंगीकार करते हुए कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान वरिष्ट कांग्रेसी रमेश चन्द्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, बलबीर सिंह रावत, आशुतोष कंडवाल, धर्मपाल सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, अमित राज सिंह, राजा आर्य, मनदीप सिंह, विक्रम राणा, गबर सिंह रावत आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *