देहरादून। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह की धर्मपत्नी देवयानी सिंह से निवेश के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में डालनवाला थाने में पारिश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

देवयानी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उन्हें बड़े मुनाफे का झांसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया था। जिसके लिए उन्होंने 47 लाख रुपए निवेश कर दिए। लेकिन न तो उन्हें किसी तरह का कोई लाभ हुआ, न ही मूल राशि लौटाई गई। देवयानी सिंह का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ कागजात तैयार किए हुए है। जिससे उनके खिलाफ भविष्य में किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कई बार आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया और पैसे मांगे, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द मुनाफे के लालच में न आए, ओर किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाए। ठगी से बचने के लिए वित्तीय लेनदेन में सतर्कता बरतना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *