कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय परिसर में योग शिविर 20 जून तक प्रातः 7:00 से 7:30 तक सतत् आयोजन किया जा रहा जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। विश्वविद्यालय में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता फैलाना वहीं इसके प्रयोग व स्वस्थ रहने हेतु उपायों को जन-जन तक पहुँचाना है। यह जानकारी प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग के प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने दी। शिविर में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीएस राणा, डीन डॉ. सरवानन, सहा कुलसचिव अरुण खंतवाल, इं. हिमांशु, शैलेश चमोली, ज्योति नेगी, कमल जोशी, मोनिका, योगिता रावत, ऋतु, सोनम, आकांक्षा धूलिया, हरेन्द्र ने प्रतिभाग किया।

कुलपति प्रोफेसर राणा ने कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की स्थापना इसी उद्देश्य के साथ की गयी कि विश्वविद्यालय में ऐसी गतिविधियों का संचालन हो व विश्वविद्यालय समाज में अहं भूमिका निभाए। उन्होने उम्मीद जताई कि ऐसे शिविर के आयोजन से न सिरफ योग के प्रति संचेतना बढेगी बल्कि हम स्वस्थ भी रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन योग प्रभारी व प्रशिक्षक डॉ. अनुज पंवार ने योग के विभिन्न आसन कराकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *