पौड़ी : पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खिर्सू में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए तैयार रहने के गुर सिखाए। गोदियाल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। कहा कि हमें भाजपा की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताना है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता पर जनविरोधी नीतियां थोपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में लोग जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। अंजली हत्याकांड में आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर चुनावी समर में उतरना होगा। इस मौके पर भवानी गायत्री, दीपक खुगशाल, पूर्व प्रमुख सुनील लिंगवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी में लोकसभा चुनाव को लेकर खूब जोश देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *