रुड़की : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की की गणेश शाखा द्वारा आनंदम वेंकट हॉल में शाखा का वार्षिक उत्सव राजकुमार की अध्यक्षता में मनाया गया गणेश धारी स्वयंसेवकों द्वारा 60 मिनट की शाखा लगाकर योग आसन खेल सूर्य नमस्कार समता गण गीत एकल गीत तथा अमृत वचन किया गया मुख्य वक्ता किसलय कुमार प्रांत धर्म जागरण समन्वयक द्वारा  कहां गया की वार्षिकोत्सव के माध्यम से शाखा में वर्ष भर किया जा रहे कार्यक्रम का समाज में प्रकृटिकरण किया जाता है शाखा के  कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक बौद्धिक नैतिक चारित्रिक आत्मिक विकास होता है कबड्डी जैसे खेलों के माध्यम से व्यक्ति में साहस का निर्माण होता हैl 
शाखा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला तथा समाज परिवर्तन का आधार है व्यक्ति से परिवार परिवार से समाज तथा राष्ट्र का निर्माण होता है सर्वगुण संपन्न व्यक्ति परिवार समाज और राष्ट्र  का विकास कर सकता है उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र  हित सर्वोपरि मानकर  कार्य करना चाहिए रामकुमार द्वारा कहा गया कि समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने वाले अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके मार्ग पर चलना चाहिए उन्होंने अधिक से अधिक व्यक्तियों को संघ से जुड़ने का आग्रह किया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में व्यक्ति उपस्थित  रहे l
    
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *