बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में शनिवार को जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई। जिला सभागार में आयोजित गंगा समिति की बैठक में लीगेसी वेस्ट के साथ ही नगर निकायों में सूखे एवं गीले कूड़े के उचित निस्तारण और प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। 
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाएं रखने में नगर निकायों की अहम भूमिका है। नगर निकायों में डोर टू डोर कूड़े कलेक्शन को बढ़ावा देते हुए इस दिशा में तेजी से कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े का पृथक्करण करते हुए उचित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही आम जनमानस को भी सूखे और गीले कूड़े के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगा की सहायक नदियों एवं उसमें गिरने वाले नालों में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने की निर्देश ईओ को दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की गंगा की सहायक नदियों में कतई भी कचरा एवं गंदगी ना जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
लिगेसी वेस्ट के निस्तारण को लेकर नगर पालिका द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 93 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। जिसके अन्तर्गत पुराने कूड़े की छंटाई कर निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने धनराशि की स्वीकृति के लिए शासन से पत्राचार करने के निर्देश ईओ को दिए। डीएम ने कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए जल्द टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश ईओ को दिए। गंगा नदी के सहायक नदियों के पास प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए 35 गांव का चयन होने की जानकारी दी गई। आजीविका के अवसर को बढ़ावा देने और पर्यटन व सांस्कृतिक विकास को भी बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया,सीडीओ आरसी तिवारी,एडीएम एनएस नबियाल,ईई पेयजल सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम,ईओ नगरपालिका मोहम्मद यामीन शेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *