कोटद्वार। गणगौर महोत्सव, तृतीया नवरात्रि के दिन वैश्य अग्रवाल महिला सभा ने गणगौर का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया । वैश्य अग्रवाल महिला सभा ने महिलाओं के सुखी दांपत्य जीवन एवं पति की दीर्घायु हेतु भगवान शिव एवं माता गौरी के इस त्यौहार पर हिंदू पंचायती धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्यारी बहू रानी का टाइटल शालिनी मित्तल और लाडली बिटिया का सम्मान महिमा अग्रवाल ने जीता । नव विवाहित बहू और बेटियों को सुंदर- सुंदर उपहार आशीर्वाद स्वरूप दिए गए । नव विवाहित बहू द्वारा बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुति की गई । महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराई । ज्योति मित्तल और पूर्ति अग्रवाल ने एक हास्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें महिलाओं ने खूब आनंद प्राप्त किया । मनन अग्रवाल , रितु अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुति की प्रस्तुती दी जो बहुत ही मनमोहक थी । गणगौर से लेकर  प्रश्न उत्तर पूछे गए जिसमें काफी महिलाओं ने इनाम प्राप्त किया । सभी महिलाओं ने मिलकर गणगौर की पूजा खूब धूमधाम से की एवं प्रसाद प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *