पौड़ी: लोकसभा चुनाव प्रचार जारों पर है। भाजपा-कांग्रेस लगातार जीत का दावा कर रहे हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर जहां कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा से अनिल बलूनी ताल ठोक रहे हैं। पौड़ी जिले में गणेश गोदियाल का दौरा अभी भले ही ना हुआ हो, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। कांग्रेस नेता कवींद्र इस्टवाल भी चौबट्टाखाल क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भर रहे हैं। लगातार बैठकों में शामिल होकर न्याय पंचायत और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी पदाधिकारियों से मिल रहे हैं। आज एकेश्वर ब्लॉक की रिंग्वाड़ी न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर घर-घर जाकर प्रचार करने की योजना बनाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *