देहरादून : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। प्रदेश में 381 महिला और पुरुष होमगार्ड की भर्ती होगी। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय की ओर से भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल्द भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है। विभाग की ओर से यह भर्तियां रिक्तियों के सापेक्ष की जा रही हैं। इसमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद हैं।

 यहां सेवा दे रहे होमगार्ड

होमगार्ड आपदा, यातायात, कानून व्यवस्था, गार्द ड्यूटी और कैदियों की जेल से न्यायालय में पेशी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से नई भर्ती न होने के चलते खासकर पुरुष होमगार्ड के पद 379 पद खाली हैं। इनमें जिला नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा पद खाली हैं।

सभी जिलों में रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। विभाग ने 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *