देहरादून : जीआरपी देहरादून ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नन्दा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी हुए एक बैग को मात्र 24 घंटे में बरामद कर लिया है। इस बैग में Dell कंपनी का एक महंगा लैपटॉप, नकदी, दस्तावेज एवं अन्य सामान मौजूद था। पुलिस ने घटना में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त अतीक अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण

दिनांक 16 जून 2025 को निशान्त सिंह, निवासी ग्राम हरनाथपुर, थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान, बिहार, ने नन्दा देवी एक्सप्रेस से निजामुद्दीन से देहरादून के लिए यात्रा की थी। जब ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँची, तो किसी अज्ञात चोर ने उनका काला रंग का पिट्ठू बैग चोरी कर लिया। इस बैग में Dell कंपनी का लगभग ₹85,000 कीमत का लैपटॉप, चार्जर, ₹1500 नकद, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं अन्य निजी सामान मौजूद था। वादी की तहरीर के आधार पर धारा 305 (b) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

तेजी से हुई पुलिसिया कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड तृप्ति भट्ट के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती और पुलिस उपाधीक्षक स्वप्निल मुयाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देहरादून अशोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तत्परता से सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त अतीक अहमद को रेलवे स्टेशन देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी गया लैपटॉप, चार्जर, ₹1000 नकद, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए। बरामदगी धारा 305(b)/317(2) BNS के तहत दर्ज की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अतीक अहमद पुत्र रोशन उर्फ मुन्ने खाँ, उम्र: 39 वर्ष

  • हाल का पता: गली नंबर-10, माता सुंदरी रोड, गुरुद्वारा के सामने, थाना कमला मार्केट, नई दिल्ली

  • स्थायी पता: ग्राम विलारी वाडे, थाना विलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

बरामद सामान की सूची:

  • Dell कंपनी का लैपटॉप (अनुमानित मूल्य ₹85,000)

  • चार्जर

  • ₹1000 नकद

  • आधार कार्ड

  • डेबिट कार्ड

  • क्रेडिट कार्ड

पुलिस टीम 

  • उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र घिल्डियाल, जीआरपी देहरादून

  • हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा, जीआरपी देहरादून

  • हेड कांस्टेबल सुरेश मीणा, जीआरपी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *