गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गोदीगिंवाला गांव में गुलदार का आंतक फैला है। गुलदार की ओर से कई मवेशियों को निवाला बनाने के बाद अभी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है। इस संबंध में पीड़ितों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई गई है।

भाजपा पोखरी नगर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष बीरबल सिंह नेगी ने कहा है कि गोदीगिंवाला गांव में गुलदार ने छह बकरियों तथा तीन गायों को निवाला बनाया। मार्च माह में हुई इस घटना में सतेंद्र सिंह के एक बैल को निशाना बनाते हुए चार दिन बाद मवेशियों पर फिर हमला किया गया। घटना के बाद केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने मौके का मुआयना कर सत्यापन की कार्रवाई का भरोसा दिया गया किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि गुलदार का आंतक अभी तक फैला है। इसलिए गुलदार के आंतक से निजात दिलाने तथा मृत पशुओं का मुआवजा प्रभावितों प्रदान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *