कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई गुरुवार शाम से हुई मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोटद्वार-दुगड्डा मोटर मार्ग पर सिद्धबली के नजदीक और पांचवें मील और आमसौड़ में मलबा आ जाने से रात नौ बजे से हाइवे बाधित हो गया। इस कारण दोनों तरफ जाम लग गया। हाईवे बाधित होने से रोजाना कोटद्वार से पहाड़ों में अपने दफ्तरों को जाने वाले लोग दफ्तर नहीं पहुंच पाए। बारिश से मुख्य मार्गों के अलावा गली मोहल्लों में जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण स्नेह क्षेत्र के जामुन श्रोत गदेरे उफान पर रहा जिससे बाढ़ सुरक्षा दीवार के साथ ही रतनपुर कुंभीचौड़ मार्ग बह गया । मार्ग के बहने से सनेह क्षेत्र मुख्य बाजार से अलग-थलग पड़ गया है। वहीं तल्ला मोटाढ़ाक- हल्दूखाता वैकल्पिक मार्ग भी भारी वर्षा के कारण बह गया। बारिश के कारण कोटद्वार क्षेत्र की मालन, सुखरौ व खोह नदी सहित तमाम गदरों का जल स्तर बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *