टनकपुर : श्री माँ पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड नाले में अचानक पानी आने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे करीब 4000 – 5000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके गन्तव्यों तक पहुचाया गया।

माँ पूर्णागिरी धाम मेंं विभिन्न राज्यों से आये हुए करीब 4000 से 5000 श्रद्धालुगण जो विगत दिवस हुई मूसलाधार वर्षा के कारण माँ पूर्णागिरी मार्ग मेंं बाटना गाड नाला व जगह जगह अन्य स्थानों पर बरसाती नालों के आने के कारण उक्त सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण अपने गन्तव्यों को प्रस्थान नहीं कर पा रहे थे, पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति द्वारा मां पूर्णागिरी धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल सुरक्षित स्थान तक लाने, पुलिस टीम द्वारा अपने साथ पैदल पैदल श्रद्धालुओं को सुरक्षित बटनागाढ़ पार करवाने तथा ककराली गेट, बूम आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं हेतु अलाउंसमेंंट करने तथा सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल रिस्पांस करते हुए उचित कार्यवाही करने संबंधी आदेश निर्देश दिए गए थे ।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा दिये गये आदेश /निर्देशों के अनुपालन मेंं क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में व  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत के नेतृत्व मेंं अस्थाई थाना काली मन्दिर, अस्थाई थाना भैरव मन्दिर, अस्थाई थाना ठूलीगाड व चौकी बूम मेंं नियुक्त पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय प्रशासन एसडीआरएफ टीम, पीएसी, स्थानीय नागरिकों की सहायता से सकुशल रेस्क्यू अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को विभिन्न मार्गों से सुरक्षित निकलवाकर उनके गन्तव्यों को सकुशल प्रस्थान कराया गया है तथा सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्ग मेंं यातायात सुचारू होने तक श्रद्धालुओं को ककरालीगेट , किरोड़ा नाला मेंं बैरियर ड्यूटी स्थापित कर समझा –बुझाकर स्थिती सामान्य होने तक माँ पूर्णागिरी मन्दिर दर्शन हेतु न जाने व टनकपुर मेंं ही रुकने हेतु अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *