चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत थराली के त्रिकोट व बुडजोला, नारायणबगड के सुनभी, नन्दानगर के जाखणी व बांसवाड़ा, गैरसेंण के झिंगोड व रामडा तथा दशोली के मठझडेता, रोपा व मैठाणा में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचित लोगों का योजना में पंजीकरण किया गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 25 लोगों की टीवी जांच व 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान शिविर में 5 आयुष्मान कार्ड बनाए गए व पीएम किसान सम्मान के 10, पीएम आवास के 3, केसीसी के 39 तथा उज्ज्वला के 13 आवेदन प्राप्त हुए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *