कोटद्वार । वार्षिक क्रीड़ा समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार का स्वागत क्रीड़ा प्रभारी डॉ अजीत सिंह, सह संयोजक हीरा सिंह ने बैच अलंकृत कर किया । समारोह में डॉ शोभा रावत ने भोजपत्र माला से मुख्य अतिथि का स्वागत किया । समस्त संकाय कला ,विज्ञान ,वाणिज्य एवं बीएड एवं एनसीसी ,रोवर्स रेंजर्स ,बायोटेक के छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट किया ।
समारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवांर ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर किया । गोला फेक प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में प्रथम बैशाली, द्वितीय ईशा व तृतीय निकिता भट्ट, छात्र वर्ग मे कार्तिक कुमार प्रथम, द्वितीय शिवांशु शाह व तृतीय पवेंद्र सिंह बिष्ट रहे। ऊची कूद छात्राओं में प्रथम स्थान आरती रावत,द्वितीय स्थान प्रीति, तृतीय स्थान साक्षी, छात्र वर्ग में प्रथम अजीत गुसाईं, द्वितीय सागर रावत व तृतीय अमन सिंह रावत रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग मे प्रथम अशफाक अली, द्वितीय आसिफ एवं तृतीय मनदीप सिंह , छात्रा वर्ग प्रथम ललिता रावत, द्वितीय आरती रावत तृतीय निकिता भट्ट रही । तार गोला प्रक्षेप छात्रावर्ग में प्रथम ईशा, द्वितीय प्रिया रावत, छात्रवर्ग में प्रथम गौरव सिंह,  द्वितीय कुनाल सिंह व तृतीय कपिल कुमार रहे।
चक्का प्रक्षेप छात्रा प्रथम ईशा, द्वितीय प्रिया रावत व तृतीय रवीना रही। लंबी कूद छात्रा में आरती रावत प्रथम, द्वितीय प्रिया रावत व तृतीय साक्षी, छात्र वर्ग में प्रथम अशफाक अली, द्वितीय आशिफ अली व तृतीय अजय सिंह रहे। उछल कदम कूद छात्रवर्ग में प्रथम अशफाक अली, द्वितीय सागर रावत, तृतीय मनदीप सिंह बिष्ट, छात्रा वर्ग मे प्रथम ईशा, द्वितीय आरती रावत, तृतीय प्रिया रावत रही । 800मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम ललिता रावत, द्वितीय स्नेहा, तृतीय संध्या, छात्र वर्ग में प्रथम आयुष डोबरियाल, द्वितीय स्थान पर आसिफ अली व तृतीय अमरजीत सिंह रहे। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर एमडी कुशवाहा, प्रोफेसर आदेश कुमार, प्रोफेसर आशा देवी, प्रोफेसर पीएन यादव, प्रोफेसर आरएस चौहान ,कार्यक्रम की समारोहक डॉ सुषमा थलेड़ी, डॉ शोभा रावत, मीडिया प्रभारी डॉ ऋचा जैन, डॉ संदीप कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ अरुणिमा, डॉ नीता भट्ट, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ सुनीता नेगी, डॉ रंजना, डॉ कविता रानी, डॉ तृप्ति दीक्षित, डॉ मानसी वत्स, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ अंशिका, डॉ श्रद्धा, डॉ प्रियम अग्रवाल, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ ममता रावत, डॉ अंजू थपलियाल, डॉ दया किशन जोशी,  डॉ संदीप किमोठी, शेखर मैठाणी, सुनैना शर्मा, अंजली बडोला आदि समस्त प्रध्यापक, कर्मचारी गण एवम छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *