कोटद्वार । नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांग कोटद्वार में उत्तराखण्ड आन्दोलन के अग्रदूत उत्तराखंड के गाँधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने इन्द्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए इन्द्रमणि बडोनी के संघर्षों की विस्तृत जानकारी दी । कहा कि उन्होंने गाँव-गाँव जाकर नृत्य नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आंदोलनों के माध्यम से लोगों को उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी छात्रों की सत्य के रास्ते पर चलने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, जागर, थड़िया, चौंफला आदि की प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मनोरजन किया। साथ ही कार्यक्रम में नवयुग विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्या नीलम नेगी व विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकागण एवं विद्यार्थीगण इत्यादि उपस्थित रहे ।
