लैंसडौन । आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने वीएसएम कार्यशाला का उद्घाटन किया तत्पश्चात लेफ्टिनेंट कर्नल हरनीत कौर ढींढ़सा सीओ मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडाउन द्वारा विद्यार्थियों को उपरोक्त सत्र की विस्तृत जानकारी दी गई । इसके बाद मेजर रोबिन ने विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को बीएलएस और सीपीआर एवं प्राथमिक चिकित्सा के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और  लाइव डेमो के द्वारा जानकारी दी । और कहा यह प्रक्रिया तब शुरू की जाती है जब किसी व्यक्ति को अचानक  हृदयाघात का अनुभव होता है और आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहे व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा प्रदान करने के लिए किया जाता है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने सीओ एमएच एवं उनके स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जीवन कौशल प्रशिक्षण कभी भी, किसी भी समय, किसी की जिंदगी बचाने के लिए सहायक सिद्ध होती हैं । इस साप्ताहिक गतिविधि में विद्यार्थियों, अध्यापक और अध्यापिकाओं को कई उपकरणों के साथ कौशल आधारित आपातकालीन डेमो करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *