गोपेश्वर (चमोली)। प्रकृति को बचाने के लिए हिमालई क्षेत्रों में रुद्राक्ष को आस्थात्र धार्मिकता और आर्थिकी से जोड़ने के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने नमामि गंगे के तहत देश की विरासत को सुरक्षित रखने वाली सस्था इंटेक के सहयोग से एक सिरोखोमा ग्राम में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक लोगों अपने-अपने घरों में रूद्राक्ष रोपित कर सहयोग के लिए आगे आने की अपील की गई।

बैठक में कहा गया कि प्रकृति को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। तभी जाकर हमारा वातावरण सुरक्षित रह सकता है। हम सभी प्रकृति को नजदीक से देख और पहचान सकते हैं। इस मौके पर पेड़वाले गुरूजी धन सिंह घरिया ने बताया कि उनकी ओर से सिरोखोमा में रूद्राक्ष वन तैयार किया गया है। साथ ही इसमे पौध भी तैयार की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पौधों को पहुंचा कर उनका रोपण किया जा सके। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या रूद्राक्ष रोपण की अपील की। इस मौके पर एससीएल के रवि कुमार, संतोष, इंटेक के धु्रव, देवेंद्र सिंह, पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया, रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती, ममद अध्यक्ष अनीता देवी, देवेंद्र सिंह नेगी, देवेश्वरी देवी, होशियार सिंह, महिपाल, गुड्डी देवी, नौमा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *