मंगलौर : कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गोकशी करने वाले को गौमांस व उपकरण के साथ किया गिरफ्तार, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज, फरार की तलाश जारी। 20 दिसम्बर 2023 को कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना पर दबिश देकर ग्राम टांडा बनेड़ा स्थित घेर से अभियुक्त दिलशाद को गौमांस एवं गोकशी के उपकरणों के साथ दबोचा। छापेमारी की आहट भांप मौके से भागे अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अंतर्गत धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- दिलशाद पुत्र सगीर निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
बरामदगी
- लगभग 90 कि0 ग्रा0 गोमांस।
- गौ कशी के उपकरण
पुलिस टीम का विवरण
- उपनिरीक्षक मनोज सरोला
- कांस्टेबल अर्जुन सिंह
- कांस्टेबल कृष्ण देव राणा
- पीआरडी जाहिद हुसैन
