गोपेश्वर (चमोली)। पंच केदारों में एक चुतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ की उत्सव डोली शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र को रवाना हो गई है।

गौरतलब है कि भगवान रूद्रनाथ छह माह का प्रवास गोपीनाथ मंदिर में करते है। ग्रीष्मकाल में भगवान की पूजा अर्चना हिमालय में स्थित रूद्रनाथ मंदिर में होती है। इसके चलते भगवान रूद्रनाथ की डोली पूजा अर्चना के बाद रूद्रनाथ को रवाना हुई। इसके तहत देवडोली शुक्रवार को पुल्न प्रवास पर रहेगी। शनिवार को देवडोली  रूद्रनाथ धाम पहुंचेगी। देवडोली रवाना होने के दौरान मुख्य पुजारी सुनील तिवाड़ी के नेतृत्व में हिमालय को रवाना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवडोली को विदा  किया। देवडोली गोपेश्वर से पैदल गंगोल गांव पहुंची तो लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ आगवानी की। गंगोलगांव से देवडोली सगर पहुंची तो यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान रूद्रनाथ का जोरदार स्वागत सत्कार किया। इसके बाद देवडोली निर्जन पडाव पुल्न के प्रवास पहुंच गई है। शनिवार को देवडोली पुल्न से रवाना होकर रूद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। रविवार को ब्रहम मुहुर्त में भगवान रूद्रनाथ के कपाट धार्मिक रीतिरिवाजों के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनों को खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *