कोटद्वार । ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के तत्वावधान में लालपानी कोटद्वार में नीरजा गौड़ की अध्यक्षता में कोटद्वार के चार शिक्षकों सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी मोहन चंद्र देवलियाल, सेवानिवृत प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र गौड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालपानी की प्रधानाचार्य वंदना भारद्वाज एवं जूनियर हाईस्कूल देवीखाल के सहायक अध्यापक व संकुल समन्वयक हनुमंती विकास खंड दुगड्डा के देवेंद्र सिंह रावत को उनकी सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवा के लिए मुख्य अतिथि सेवानिवृत असिस्टेंट कमांडेंट मोहन लाल ममगांई व विशिष्ट अतिथि डॉ यूएस रावत ने अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मां शारदा सम्मान से सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं संस्थापक निदेशक आरबी कंडवाल ने  डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मनमोहन काला ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र को उद्धृत किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंत्री इंजीनियर जगत सिंह नेगी ने गेप्स की अब तक की गति विधियों पर प्रकाश डाला। अपने स्वागत भाषण में गेप्स के निदेशक आरबी कंडवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों, गुरुजनों एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया साथ ही गुरु को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि गुरु ही राष्ट्रीय संस्कृति को बचाकर राष्ट्र को आदर्श नागरिक प्रदत्त करता है।कंडवाल ने कहा कि संत कबीर ने गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने छात्र छात्राओं को अपने गुरुओं का अनुकरण करने और उनके निर्देशन में आगे बढ़ने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *