*बीएसपीएस की ऑनलाइन मीटिंग में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

◾पत्रकारों के विरूद्ध दर्ज झूठे मुकदमे को लेकर संगठन ने जताई नाराजगी
◾आर एन आई के लंबित मामलों को सरल बनाने की उठी मांग
◾ देश भर के श्रमजीवी पत्रकारों का होगा मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ में 27 जुलाई को जुटान।

नई दिल्ली/लखनऊ। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(बीएसपीएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन की अध्यक्षता में रविवार को संपन हुई। बैठक के एजेंडा पर राष्ट्रीय सचिव डॉ नवीन आनंद जोशी ने प्रकाश डाला।पत्रकारों के विरूद्ध दर्ज झूठे मुकदमे, मान्यता को लेकर जनसंपर्क विभाग की मनमानी, समाचार पत्रों के आरएनआई एवं डीएवीपी से जुड़े मामले को लेकर रखा जिस पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इन मुद्दों को लेकर संगठन के माध्यम से संघर्ष की रूपरेखा आगामी बैठक में

तय करने की बात कही गई। देश भर की सभी राज्य इकाई ने समाचार पत्रों के पंजियन से संबंधित नई नीति को लेकर सभी ने घोर आपत्ति जताई। 27 जुलाई को मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में आयोजित बीएसपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें देश भर के 22 राज्यों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के शामिल होने की बात कही गई।आज की बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सोशल मीडिया प्रभारी तथा हावड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *