कोटद्वार । पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह को आतंकवाद के लिए ज्ञापन दिया गया। जिसमें कहा गया कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में तेजी आयी है जिसके फल स्वरूप कभी रियासी और अब कठुवा में आतंकी घटनाओं के कारण मां भारती के लाल शहीद हो रहे हैं जिससे पूरा देश स्तब्ध और गमगीन है जिसके विरोध में कोटद्वार के समस्त पूर्व सैनिक, वीर नारियों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और नागरिकों के द्वारा विगत रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया जिसके माध्यम से रक्षामंत्री से अपील की गयी है कि वक्त आ चुका है कि आतंकवादियों और उनके पोषकों के विरुद्ध कठोर से कठोर कदम उठाया जाएं । ज्ञापन देने वालो में मेहरबान सिंह, राजेश बिष्ट, अनसूया प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र बिष्ट, ठाकुर सिंह, अंसूया प्रसाद गोस्वामी, नंदन सिंह आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *