देहरादून : गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा बढ़ने लगा है। देहरादून के अधिकतम तापमान ने अभी से नए रिकॉर्ड बना रहा है।  मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बर्फबारी की भी संभावना जताई है। इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *