कोटद्वार। महानगर कांग्रेस ने गुरुवार को क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण और शहर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग के संबंध में अधिशासी अभियंता दुगड्डा व उपजिलाधिकारी कोटद्वार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार के मोटाढांग में विगत 13 जुलाई को मालन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। छह माह बीतने के बाद भी पुल निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है। इस कारण भाबर  क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगर कांग्रेस की ओर से पुल निर्माण की मांग उठाने के बाद भी संबधित विभाग उदासीन बने हुए हैं। दूसरी ओर शहर की सड़कों की हालत भी वर्षाकाल से नहीं सुधारी गई है। जो थोड़ा पैच वर्क किया भी गया था, वह उखड़ गया है । ज्ञापन में पुल व सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ करने की मांग की गई है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत और धीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *