कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संगीत विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान के अंतर्गत विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती पर माल्यार्पण किया । इसके पश्चात विभाग प्रभारी डॉ चंद्रप्रभा भारती ने छात्र – छात्राओं को संबोधित कर कार्यक्रम का संचालन किया । तत्पश्चात एमए प्रथम सेमेस्टर तथा बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से संगीत के विषय पर प्रस्तुतीकरण किया । इसी क्रम में प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने अपने वक्तव्य में कहा की पीपीटी प्रस्तुतीकरण आज के युग में बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने छात्र – छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया । कहा कि हमारे आज के छात्र छात्राएं ही हमारा आने वाला कल है। इसी श्रृंखला में निर्णायक की भूमिका डॉ संदीप कुमार विभाग प्रभारी समाजशास्त्र तथा डॉ चंद्रिका जखमोला  प्राध्यापिका संगीत ने निभाई । इसके फलस्वरूप आकाश कुमार तथा आशीष नेगी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, आभाष सिंह तथा शिवांशू शाह ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा हिमांशू रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात निर्णायक मंडल ने छात्र – छात्राओं की भूरि – भूरि प्रशंशा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *