कोटद्वार : देवरामपुर में स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में अयोजित कार्यक्रम में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की नवीन इकाई का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी द्वारा किया गया l

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावनाओं को जागृत करता है और भविष्य के लिए एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है इसके साथ ही कार्यक्रम समन्वयक ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के पीजीटी अर्थशास्त्र के शिक्षक शंकर बहादुर को विद्यालय के नवीन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट ने विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की नवीन इकाई के संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौडी और कार्यक्रम समन्वयक का धन्यवाद ज्ञपित किया गया और उन्हें कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते है और यह विश्वास दिलाया कि डैफोडिल पब्लिक स्कूल गढ़वाल मंडल की एक सर्वश्रेष्ठ इकाई बनने के लिये पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगी। इस अवसर पर विद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की नवीन इकाई की शुरुआत होने के लिए सभी शिक्षक और शिक्षिकाओ ने खुशी जताई और बधाई दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *