कोटद्वार । विगत पांच मार्च 2025 को विजय पाल सिंह, निवासी-कोटद्वार, सचिव गढवाल मोटर्स आनर्स यूनियन लिमिटेड कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा जीएमओयू लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष, मैनेजर, अकाउंटेंट सहित 09 व्यक्तियों के विरूद्ध जीएमओयू लिमिटेड के पैसों के गबन का आरोप लगाया गया । जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त जीएमओयू लिमिटेड में हुए पैसों के गबन की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों के द्वारा एक राय होकर षड्यंत्र के तहत मृत व्यक्तियों, जीएमओयू लिमिटेड, अन्य स्टेशन, पेट्रोल पम्पो में बिल्डिंग,  कम्प्यूटर रिपैयर, मैन्टेनेन्स के नाम पर, दान-पूजा के नाम पर, कम्पनी, अन्य स्टेशन के नाम पर फर्नीचर रिपैयर, मैन्टेनेन्स नाम पर, कम्पनी के अन्य स्टेशनों व पेट्रोल पम्प के नाम पर लाईट व वाटर चार्जेस के रुप में विविध खर्चा, अनुबन्धित कर्मचारियों के वेतन के रूप में, ट्रैफिक अरेन्जमेन्ट के नाम पर कूटरचित बिल वाउचर्स तैयार किये गए। काल्पनिक व्यक्तियों के नामों से कूटरचित प्रार्थना पत्र तैयार कर फर्जी भुगतान दर्शित किया गया है।
विवेचना में पाया कि अभियुक्त गण द्वारा वित्तीय 2023-2024 में दो करोड, अडतालीस लाख, तैतालीस हजार, सत्तासी रुपये का गबन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 34/120(B)/406/42 /465/467 /468/471 भादवि  की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्तगणों से पूछताछ करने के पश्चात अभियुक्तगणों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा 18 जून 2025 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल पुत्र स्व0 गिरधारी सिंह पटवाल, निवासी सिताबपुर, देवी रोड कोटद्वार, हाल निवास मोटर नगर सिताबपुर कोतवाली कोटद्वार पौडी गढवाल, पूर्व जनरल मैनेजर ऊषा सजवान पत्नी अमित सजवान, निवासी सावित्री नगर पदमपुर सुखरो कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल, अश्वनी कुमार रावत पुत्र स्व0  बुद्धि सिंह निवासी काशीरामपुर तल्ला कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल, मंजीत सैनी पुत्र सीता राम सैनी निवासी बालासौड सैनी कालोनी कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल, अशोक कुमार पुत्र स्व0 लीलानन्द निवासी ग्राम हल्दूखाता तल्ला,पोस्ट कलालघाटी, कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी, मुकेश कुमार पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी ग्राम खनगड,पोस्ट फतेहपुर,थाना कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल, राजेश चन्द्र बुडाकोटी पुत्र दिवाकर दत्त निवासी नजदीक,जूनियर हाई स्कूल पदमपुर  सुखरौ कोतवाली कोटद्वार, पौडी गढ़वाल, वीरेन्द्र खन्तवाल पुत्र स्व0 सच्चिदानन्द खंतवाल निवासी बालासौड , कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल, राकेश मोहन त्यागी पुत्र हरि मोहन त्यागी, निवासी शिब्बू नगर कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *