कोटद्वार। नगरनिगम कोटद्वार के गिवंईश्रोत में बाईक सवार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हुई घटना में गिवईं स्रोत निवासी 60 वर्षीय बिमला की मौके पर ही मौत हो गई। जिस बाइक से टक्कर लगी वही व्यक्ति महिला को बेस अस्पताल कोटद्वार ले गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार को पुलिस थाने ले आई है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
