कोटद्वार। पौखाल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत पर उप जिलाधिकारी कोटद्वार के निर्देशों पर कानूनगो मनोहर सिंह नेगी व उनकी टीम के द्वारा बीती रात छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा किया. कानूनगो मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि वन संख्या 27 27 वह एक डंपर बिना नंबर का अवैध रेत बजरी बरामद हुई. अवैध खनन में लिप्त दोनों वाहनों को सीज कर तहसील परिषद में खड़ा कर दिया गया और उनके खिलाफ खनन परिहार अधिनियम की सुसंगत धारों में कार्यवाही की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *