कोटद्वार।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी आबकारी अधिनियम से सम्बंधित ग्राम शिवराजपुर निवासी अभियुक्त बच्चन सिंह पुत्र जय सिंह को शनिवार को मोटाढ़ाक कोटद्वार से गिरफ्तार किया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में एसआई पंकज कुमार तिवारी, आरक्षी जमशेद अली व सतीश शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *