कोटद्वार । विगत 5 जनवरी को सहायक पर्यटक अधिकारी पर्यटक सूचना केन्द्र कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात चोर ने कौडिया के निकट स्थित परिसम्पत्ति नॉर्थ कॉर्बेट रिर्जोट का ताला तोड़कर रिर्जोर्ट के सामान को खुर्द-बुर्द व चोरी कर लिया है वहीं 06 फरवरी को पीयूष वर्मा पुत्र स्व0 गोविन्द सिहं वर्मा, निवासी-10/3 मानवेन्द्रनगर रेलवे रोड़ ऋषिकेष ने कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी कि दुगड्डा रोड़ में आमसौड़ के पास बिजली के निमार्णाधीन कार्य से लगभग 1500 मीटर एल्मुनियम कन्डटर, लगभग 1000 मीटर एमएस वायर रोप, 01 एल्युमिनियम का टरफर वजन 5 टन, 04 पुली 04 चाल की, 02 पुली डबल चाल की, सैफ्टी हेल्मेट व अन्य सामान चोरी कर दिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।
अपराध की गम्भीरता को देखते हुये प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी जया बलोनी ने अभियोग के शीघ्र सफल निस्तारण के लिये टीमें गठित करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को आदेशित किया । निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बुधवार को उक्त अभियोग में संलिप्त एक नाबालिग सहित दो युवकों शाहरुख, उम्र 26 वर्ष, पुत्र अतीक, निवासी- स्टेडियम कॉलोनी लकड़ी पड़ाव वार्ड नंबर-10, थाना कोटद्वार व शादाब उर्फ अद्दू, उम्र 22 वर्ष, पुत्र मोबिन, निवासी-रसीदिया मस्जिद लकड़ी पड़ाव वार्ड नंबर-5, थाना कोटद्वार को दोनों चोरियों में चोरी किए गए माल मय वाहन के साथ कोटद्वार लकड़ीपड़ाव व स्नेह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपए ईनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *