कोटद्वार । मंगलवार समय लगभग 1.30 बजे गुमखाल चौकी क्षेत्रान्तर्गत बुरांश होटल भदालीखाल से 02 किमी दुगड्डा की ओर सड़क से नीचे एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी गुमखाल वेद प्रकाश मय फोर्स व वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट आपदा उपकरणों एवं बचाव कार्य संबंधी उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। जिस पर पुलिस कार्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुये सड़क से नीचे खाई में गिरे घायल व्यक्तियों को कंघों पर बिठाकर व सहारा देकर सड़क पर लाया गया जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भिजवाया गया। घायलों से प्रारम्भिक पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वह पोखड़ा से कोटद्वार जा रहे थे स्टेरिंग फेल होने के कारण गाड़ी खाई में गिरी। घायल व्यक्तियों में कुलदीप रावत, उम्र 33 वर्ष, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी-शिवालिक नगर, नजीबाबाद रोड़, कोटद्वार व विजय बलूनी, उम्र 30 वर्ष, पुत्र चंडीप्रसाद बलूनी, निवासी -गाड़ीघाट कोटद्वार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *