कोटद्वार : महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रावत को बनाया गया।  गुरु नानक बैटिंग पॉइंट में हुए सम्मान समारोह में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में हुए समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं महापौर  हेमलता नेगी की  उपस्थिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा प्रवीण रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सम्मान समारोह में तमाम कांग्रेस प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्षद गण मौजूद रहे। समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी जी, महानगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रीति, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, मीना बछ्वाण और बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *