कोटद्वार।  लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगाई है। जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने पर महिलाएं राजनीति तौर पर मजबूत होगी। उनका कहना है कि महिलाओं के लोकसभा और विधानसभा पहुंचने में आसानी होगी। महिलाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुखता के साथ सदन में उठेंगे इससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि नारीशक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चला रही है वहीं 33 फ़ीसदी का आरक्षण मिलने से महिलाएं लोकसभा और विधानसभा पहुंचेगी। इससे काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *