रानीपुर/हरिद्वार : साइबर अपराध की रोकथाम हेतु मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे 15 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम रानीपुर पुलिस द्वारा अलग अलग टीम गठित कर केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 4, इंटर कॉलेज सलेमपुर व आरजू पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर में जाकर छात्र छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए उसकी रोकथाम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चला कर निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ऑनलाइन साईबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये तत्काल साईबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 नम्बर पर देने हेतु बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र छात्राओ, बुजुर्ग/सीनियर सिटीजनो, जनता के लोगो को उत्तराखण्ड पुलिस एप के फायदे बताये गये तथा उक्त एप्प को डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति एप्प, साइबर शिकायत, घरेलू नौकर/किरायेदार सत्यापन, व घर बैठे ई- FIR के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
पुलिस टीम
- SHO रानीपुर विजय सिंह
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान
- उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल
- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
- उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल व अन्य पुलिस कर्मी






