• सर्दियों में हृदय को स्वस्थ रखने के आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय
हरिद्वार : सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने के कई कारण होते हैं, जैसे ठंड के कारण रक्त वाहिकाओं का सिकुड़ना, रक्तचाप का बढ़ना, और शारीरिक गतिविधियों की कमी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने सर्दियों में हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक उपायों पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक आयुर्वेदिक विधियां न केवल हृदय को मजबूत बनाती हैं, बल्कि सर्दियों में हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे को भी कम करती हैं। साथ ही, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान प्रमोटर रुचिता त्रिपाठी उपाध्याय ने प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय साझा किए। उनका कहना है कि संतुलित दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा का अनुसरण कर सर्दियों में होने वाली हृदय समस्याओं से बचा जा सकता है।
डॉ. अवनीश उपाध्याय

आयुर्वेदिक उपाय, आहार में बदलाव

  • लहसुन का सेवन : लहसुन रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
  • हल्दी : हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो हृदय को मजबूती देते हैं।
  • त्रिफला चूर्ण : यह रक्त परिसंचरण को सुधारने में मदद करता है। इसे रात में गर्म पानी के साथ लें।
  • अश्वगंधा और अर्जुन की छाल : हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी हैं। अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं।
  • हर्बल चाय : तुलसी, अदरक और इलायची की चाय पीने से हृदय को आराम मिलता है और रक्तचाप नियंत्रित होता है।

योग और प्राणायाम

  • अनुलोम-विलोम : रक्त परिसंचरण को सुधारता है।
  • कपालभाति : कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
  • शवासन : तनाव को कम करके हृदय पर दबाव घटाता है।
  • मसाज और तेल : सरसों या नारियल तेल में कपूर मिलाकर सीने और पैरों की मालिश करें। यह रक्त प्रवाह को बेहतर करता है।

प्राकृतिक चिकित्सा के उपाय

  • धूप सेंकना : विटामिन डी हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सुबह 10-15 मिनट धूप लें।
  • गर्म पानी का सेवन : ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पिएं। यह रक्त प्रवाह को सुचारू करता है।
  • शारीरिक गतिविधि : रोज़ाना 30 मिनट की सैर करें। सुबह की धूप और ताजी हवा लाभकारी है।
  • नमक और चीनी का नियंत्रण : सर्दियों में नमक और चीनी का सेवन कम करें। यह रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करेगा।
  • सूखे मेवे और बीज : अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज का सेवन करें। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय के लिए अच्छे हैं।

अन्य महत्वपूर्ण सुझाव

  • बहुत ठंडे वातावरण में जाने से बचें। शरीर को गर्म रखें।
  • तनाव से बचने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) करें।
  • पर्याप्त नींद लें और सिगरेट या शराब का सेवन न करें।
  • ये उपाय सर्दियों में हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *