गोपेश्वर। आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर के धुर्मा गांव में अतिवृष्टि के कारण आए मलवे में लापता दो लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन तेज कर दिया गया है।

बता दें कि बीते गुरूवार की तड़के नंदानगर के कुंतरी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा में बादल फटने से आए मलवे में 10 लोग लापता हो गए थे। इनमें से कुंवर सिंह को 15 घंटे बाद मलवे से जिंदा बाहर निकाल दिया गया है जबकि सात लोगों के शव बरामद किए गए है। धुर्मा गांव के दो लोग अभी भी लापता है। इसमें 75 वर्षीय गुमान सिंह तथा 38 वर्षीय ममता देवी शामिल है।

लापता लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, फायर सर्विस और पुलिस के जवानों के साथ ही स्थानीय लोग लगातार तेजी के साथ कार्य कर रहे है। सभी संभावित स्थानों पर रेस्क्यू आपरेशन संचालित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *