रुड़की : प्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ का स्वागत समारोह आयोजित किया गया बता दे की 18 मई दिल्ली में आकाशवाणी भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश के वास्तविक समाजसेवियों को राष्ट्रीय अवार्ड विजनरी इंडियन अवार्ड रियल लाइफ हीरो से सम्मानित किया गया था जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से केवल वैद्य टेक वल्लभ को सम्मानित किया गया इस हेतु आपका रुड़की में स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें वैद्य टेक वल्लभ को अंग वस्त्र शाल और पटका पहनकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया , इस अवसर पर दीपक पांडे ने कहा कि वैद्य टेक वल्लभ सेवा की प्रतिमूर्ति हैं कोरोना काल में इनकी बेखौफ होकर दी गई सेवायें बेजोड़ और अदभुत है।

नितिन त्यागी ने कहा कि दिल से और वास्तविक रूप में लगातार कर रहे सेवाओं का परिणाम है कि आज वैद्य टेक वल्लभ को राष्ट्रीय सम्मान विजनरी इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवकाश प्राप्त एसएसपी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि रुड़की के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां ऐसे समाज सेवी है जिनको रियल लाइफ हीरो रुप में पुरस्कृत किया गया है, ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति का स्वागत समारोह आयोजित करना सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन करना है।

अंत में वैद्य टेक वल्लभ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कृत और स्वागत करने से और अधिक सेवा करने की क्षमता बढ़ती है। इस अवसर अनुभव त्यागी राहुल कंडारी गौरव त्यागी जुनेद अली मोहित राष्ट्रवादी हिमांशु अशोक कपूर भानु शर्मा ज्योति शर्मा अनिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *