कोटद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जारी बंदी रक्षक परीक्षा के परिणाम में कोटद्वार के सचिन राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मानसिंह राणा, अपनी माता कमला राणा और अपनी गुरु डॉ तनु मित्तल को दिया। सचिन ने बताया कि उनका तृतीय स्थान पर चयन हुआ है और उनके भाई अजय राणा का 80वे स्थान पर चयन हुआ है। सचिन ने बताया कि उन्होंने अपने एमए समाजशास्त्र से करने के उपरांत गंभीरतापूर्वक पढ़ाई शुरू की थी, जिसमें उन्हें डॉ तनु मित्तल का मार्गदर्शन मिला था।
सचिन के चयन पर डॉ तनु मित्तल ने सचिन को शुभकामनाएं प्रेषित कीऔर फिर से सबको यह संदेश दिया की सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। डॉ तनु मित्तल ने बताया कि जिस तरह एक माली अपने पौधों की देखरेख करता है और जब फूल खिलते हैं तो सारी बगिया महक जाती है। इसी प्रकार एक शिक्षक को भी अपने छात्र-छात्राओं का ऐसा मार्गदर्शन करना चाहिए कि उनकी सफलता पूरे समाज के लिए एक नजीर बन जाए। उन्होंने बताया कि वह अपना प्रयास निरंतर जारी रखेंगी जिस भी छात्र-छात्रा को जुड़ना है वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *