राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृृत्य में उतराखण्ड की बेटी को पहला स्थान

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

सबने एक सुर में कहा सृष्टि हमें आप पर गर्व है

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखण्ड राज्य एवं एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है। नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवं वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि को हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दीं। 
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने जानकारी दी कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय जल्द ही सृष्टि के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सृृष्टि भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उन्हें हमेशा परिवार जैसा माहौल मिला। साथी सहपाठियों का प्यार एवं गुरुजनों का मागदर्शन उन्हें हमेशा प्रेरित करता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कृषि विभाग की संकायाध्यक्ष डाॅ प्रियंका बनकोटी ने जानकारी दी कि सृष्टि एक मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विश्वविद्यालय की अन्य प्रतियोगिताओं में भी सृष्टि की सक्रिय भागीदारी रहती थी। ऐसे छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल माॅडल का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *