कोटद्वार। मवाकोट गेंद मेला मैदान में शंकर दत्त जोशी गेंद मेला एवं क्षेत्रीय विकास समिति कोटद्वार के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2024 मकर संक्रांति का 119 वां मेला 13, 14 एवं 15 जनवरी को पूर्व की तरह मनाया जाएगा निश्चित हुआ है। सभा में दीप भट्ट की अध्यक्षता में कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें कुलदीप रावत पूर्व पार्षद को अध्यक्ष, मनोज सिंह को उपाध्यक्ष, सचिव भवानी दत्त लखेड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश नेगी, मीडिया प्रभारी विवेक भारती, संरक्षक महेंद्र बिष्ट ,मनोज पांथरी, दीप भट्ट, हरेंद्र मणि जोशी, मोहन देव जोशी, संतोष जोशी, सुभाष कोठारी, मुजीव नैथानी को बनाया गया है । वहीं विवेक भारती, प्रदीप कुमार, हर्षवर्धन बिंजोला, नवीन केष्टवाल, शशि बाला केष्टवाल,  राजेंद्र खैरवाल एमएस बिष्ट, संतोष जोशी, शशिकांत जोशी को सदस्य व विजय नैथानी को कानूनी सचिव बनाया गया है। आगामी बैठक 24 दिसंबर, रविवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *