गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरूवार को विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर चमोली जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यशाला में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो गए है। 11 वर्षों में हमने पूरे देश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। हर एक छोटी छोटी समस्याओं पर कार्य किया। राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े फैसले लिए जिससे देश आज आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी चमोली जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली हैं।

कार्यशाला में बोलते हुए गढ़वाल सांसद ने बताया कि गढ़वाल लोकसभा में दो महत्वपूर्ण रोपवे को हरी झंडी मिल गई है। साथ ही एक महीने के भीतर ही चमोली जिले को उड़ान योजना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष की यह अवधि देश वासियों के लिए गर्व करने वाली अवधि है। इस अवधि में पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। इस मौके पर मुख्य वक्ता जोगिंदर पुंडीर ने कहा मोदी के इस 11 वर्ष के कार्यकाल को भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल रहा है। देश के आधारभूत विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए है। दुनिया में देश का मान सम्मान तथा देशवासियों का आत्मसम्मान बढ़ा। लोगों का देश की सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है। पार्टी संगठन ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम तय किए हैं ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बत्वार्ल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेडा, दर्जाधारी रामचंद्र गौड, बलवीर घूनियाल, हरक सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र रावते, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *