चम्पावत : 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काउंट डाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन 17जून 2025 को पुलिस लाइन चंपावत से गोरल चौड मैदान चंपावत तक किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा दौड़ में स्वंय प्रतिभाग कर उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, अन्य विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों, SSB, पुलिस के जवानों एवं समस्त प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाते हुए दौड़ को पूरा किया गया। दौड़ का प्रारम्भ प्रातः 06.30 बजे पुलिस लाईन चम्पावत से गौरलचौड़ मैदान तक किया गया। रन फॉर योगा दौड़ में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं,युवाओं,अन्य विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों, SSB, पुलिस के जवानों सहित के कुल 170 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

रन फॉर योगा दौड़ में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिट इंडिया फिट उत्तराखंड संदेश को युवाओं तक पहुंचाने वाले पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों निरीक्षक दिवान सिंह जलाल, हंसदास सागर प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट,अपर उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र उपाध्याय, अपर उपनिरीक्षक बलवन्त सिंह खोलिया, एफएम ललित मोहन जोशी, कानि दिनेश सिंह, कांस्टेबल उजीर अहमद, कांस्टेबल भुवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल परमजीत कम्बोज, कांस्टेबल शकुन्तला नेगी, कांस्टेबल अंकिता पाण्डेय की हौसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *