चम्पावत : पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति द्वारा ली गई नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 तथा आगामी 31th/नववर्ष के मध्येनजर जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों / थाना प्रभारियो के साथ गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश । 31th/नववर्ष पर हुडदंग  मचाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए । 
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा ऑनलाइन वीसी के माध्यम से नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 तथा आगामी 31th/नववर्ष के मध्येनजर जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों / थाना प्रभारियो के साथ गोष्ठी की गई। तथा गोष्ठी के माध्यम से निर्देश दिये गये –
  1. आगामी 31 दिसम्बर के मध्येनजर होटल /ढाबों की चैंकिग किये जानें । मुख्य- मुख्य स्थानो (पूर्णागिरि, मायावती आश्रम व रीठासाहिब आदि) में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किये जाने ।
  2. सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन कर न्यूसेंस क्रिएट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने
  3. स्कूल कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ आदि की घटनाओं भरने वाले व्यक्तियों की कार्यवाही किए जाने
  4. रात्रि 10:00 के बाद डीजे/ लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा इस संबंध में पूर्व है ही डीजे संचालकों से गोष्टी किए जाने
  5. स्नान घाटो के आसपास  जल पुलिस तथा पुलिस पेट्रोलिंग बनाए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। 

 नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25

  1. नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के मध्येनजर थाना प्रभारी द्वारा स्वयं संवेदनशील /अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किये जाने ।
  2. शस्त्रधारको के शस्त्रों का सत्यापन कर शतप्रतिशत शस्त्रों को जमा कराये जाने ।
  3. असमाजिक तत्वों के विरूद्ध 126/135, 170, 129 बीएनएसएस, गुण्डा एक्ट तथा जिलाबदर की कार्यवाही किये जाने।
  4. अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने ।
  5. थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थापित पुलिस बैरीयर्स में अधिक से अधिक तथा प्रभावी चैंकिग किये जाने।
  6. सोशल मीडिया में भ्रामक/झूठी/सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की मॉनिटरिग करते हुए प्रकाश में आने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये  जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *