देहरादून : विकासखंड जसपुर ग्राम पंचायतें  श्याम नगर, बसई इस्लामनगर, विकासखंड काशीपुर- कटैया  बरखेड़ा पांडे , विकासखंड बाजपुर- नलखेड़ा ,लखनपुर , विकासखंड सितारगंज- देवकली, विज्टी, विकासखंड गदरपुर-मसीत में विभिन्न सरकारी लाभपरक योजनाओं के प्रचार प्रसार लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में  उपस्थित विभागीय अधिकारियों/ ग्रामीणों द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ ली गई। ग्राम पंचायतों में उज्ज्वला योजना तथा मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी के अनुभव का साझा किया। ग्राम पंचायतों में उपस्थित लाभार्थियों ग्रामीणों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट पंपलेट कैलेंडर एवं बुकलेट का वितरण भी किया गया ।
उक्त आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टोल लगाए गए जिसके माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत में निम्न लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ से लाभान्वित होने के सुखद अनुभव को ग्रामीणों के मध्य सजा कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार को धन्यवाद किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों को उन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जन समूह को समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा आईईसी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से हेल्थ कैंप भी लगाए गए तथा उपस्थित इच्छुक लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। ग्राम पंचायत में लाभार्थियों को अपनी प्रक्षेप में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रमों के उपरांत कृषि ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *