कोटद्वार । राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप महिला वर्ग की दो दिवसीय प्रतियोगिता का मोटाढांग स्थित डैफोडेल पब्लिक स्कूल मे शुभारम्भ हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने किया । उत्तराखंड कबड्डी एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का बैच अलंकरण कर अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया । मैच प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया । पहला मैच देहरादून व उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया । जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में प्रदेश की तेरह टीमें प्रतिभाग कर रही है तथा जिला कबड्डी एसोसियेशन पौड़ी इसकी मेजबानी की जा रही है। लीग मैच खेलते हुए उधमसिंह नगर ने हरिद्वार की टीम को 34-10 से पराजित किया। द्वितीय लीग मैच हरिद्वार जनपद एवं नैनीताल जनपद के बीच हुआ जिसमे हरिद्वार ने 41-36 से जीत दर्ज की है। इस अवसर पर कबड्डी एसोसियेशन के अध्यक्ष चेतन जोशी, सचिव अनुराधा देवी, डैफोडेल पब्लिक स्कूल के संचालन अर्जुन सिंह बिष्ट, देवानन्द, देवेन्द्र भट्ट, नूतन बिष्ट, शेखर उपाध्याय, गौरव जोशी, कृष्ण कुमार जोशी, कमल कान्त कुकरेती सहित बडी संख्या में कबड्डी एसोसियेशन के पदाधिकारी खिलाडी एवं गणमान्य लोग शामिल थे।
