कोटद्वार । गढ़वाल की रीढ़ एवं मानी जानी यातायात कंपनी जीएमओयू लिमिटेड के सदस्यों ने कंपनी के नाम से लिमिटेड हटाकर एसोसिएशन करने के प्रबंधन के प्रयास का विरोध किया है। इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के सदस्यों एक बैठक आहूत की गई । जिसमें एसोसिएशन का कड़ा विरोध किया गया । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्थापना के समय से ही कंपनी जीएमओयू लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। ऐसे में अब प्रबंधन की ओर से कंपनी के नाम से लिमिटेड हटाकर एसोसिएशन में परिवर्तत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कंपनी के व्यवसाय में परिवर्तन करने और कंपनी के लाभों से सदस्यों को वंचित करने का प्रयास है। चेतावनी दी कि प्रबंधन के कंपनी विरोधी हर फैसले का विरोध किया जाएगा। बैठक में ताजबर सिंह, गणेश भट्ट, मनोज नैनवाल, मनोहर सिंह, बलराज सिंह, केशर सिंह, हनुमंत सिंह, कोमल चौधरी, विनोद भट्ट, सुखदेव सिंह, मातवर सिंह, बच्चन सिंह, सौरभ, विनोद प्रसाद भट्ट, सुखदेव सिंह, सतेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *