कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रोवर्स रेंजर्स के तत्वावधान में बुधवार को तिरंगा सम्मान प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय परिवार ने भी तिरंगे के सम्मान की प्रतिज्ञा ली, इसके पश्चात एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । प्राचार्य के निर्देशन में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी तथा रोवर्स रेंजर्स के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों में जाकर रैली के माध्यम से जन-जन को जगाने का कार्य किया । तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में व्यापक रूप से पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने रैली को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करना चाहिए यह हमारे गौरव का प्रतीक है, स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने घरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम करेंगे, साथ ही पौधारोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया ।
